मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम करने का आदेश दिया है। दिल्ली या जम्मू एम्स की निगरानी में पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हाई कोर्ट ने दिल्ली से एक्सपर्ट को भोपाल भेजने के निर्देश दिए। कोर्ट ने ट्विशा के शव को भोपाल एम्स में -80 डिग्री सेल्सियस तापमान पर सुरक्षित रखने को भी कहा है।

परिजनों ने की थी मांग

दरअसल, ट्विशा शर्मा के परिजनों ने मांग की थी कि उसके शव का दोबारा पोस्टमार्टम करवाया जाए। एम्स की रिपोर्ट पर परिजनों को भरोसा नहीं था। इसे लेकर पहले भोपाल कोर्ट में याचिका लगाई थी। भोपाल कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद परिजनों ने हाईकोर्ट का रूख किया था। अब हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा के परिजनों को राहत दी है।

समर्थ सिंह कर सकता है सरेंडर

वहीं, ट्विशा का पति अभी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। समर्थ के वकील ने संकेत दिए हैं कि वह सरेंडर कर सकता है। भोपाल कोर्ट से पहले ही समर्थ की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। समर्थ सिंह ने याचिका वापस ले ली है। उसने जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। वकील ने कहा है कि समर्थ कोर्ट के सामने ही सरेंडर करेंगे।

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जारी किया नोटिस

इसके साथ ही हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह को बेल मिलने को लेकर राज्य सरकार नोटिस जारी किया है। इस केस में लोअर कोर्ट से गिरिबाला सिंह को जमानत मिल गई थी। ट्विशा के परिजनों ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी कि जमानत रद्द की जाए।

गिरिबाला सिंह नहीं आ रहीं पुलिस के सामने

भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय सिंह ने बताया है कि ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह नोटिस के बाद भी पूछताछ के लिए नहीं आ रही हैं। पुलिस ने कहा कि तीन नोटिस के बाद भी वह नहीं आई हैं। इसके बाद भोपाल पुलिस ने हाईकोर्ट का रुख किया था।

सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की

वहीं, इस मामले में ट्विशा की परिजनों की मांग पर मोहन सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। सीबीआई जल्द ही इस मामले में नए सिरे जांच शुरू कर सकती है।

Source link

Picture Source :