भारत के बाहर किन्तु भारत की विधि के अनुसार रचित आदि लिखत, NI Act, Section 136 ( NI Act, Section 136. Instrument made, etc. out of India, but in accordance with the law of India )
भारत के बाहर किन्तु भारत की विधि के अनुसार रचित आदि लिखत, NI Act, Section 136 ( NI Act, Section 136. Instrument made, etc. out of India, but in accordance with the law of India )
भारत के बाहर किन्तु भारत की विधि के अनुसार रचित आदि लिखत -- यदि परक्राम्य लिखत - भारत के बाहर, किन्तु भारत की विधि के अनुसार, रचित, लिखित, प्रतिगृहीत या पृष्ठांकित है। तो इस बात से कि ऐसी लिखत जिस करार की साक्ष्य है वह उस देश की विधि के अनुसार अविधिमान्य है। जिसमें वह किया गया था, उस पर भारत में किया गया कोई पश्चात्वर्ती प्रतिग्रहण या पृष्ठांकन अविधिमान्य नहीं हो जाता ।