Friday, 22, May, 2026
 
 
 
Expand O P Jindal Global University
 
Recent News

मसूरी के जाम से मिलेगी मुक्ति: उत्तराखंड हाई कोर्ट ने उच्चस्तरीय कमेटी गठित करने के दिए निर्देश


Uttarakhand High Court.png
28 Apr 2026
Categories: Hindi News

हाई कोर्ट ने पर्यटन सीजन में राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी शहर की विभिन्न सड़कों पर अवैध तरीके से वाहन पार्क करने के बाद लगने वाले जाम से निजात दिलाए जाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की।

वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह की याचिका निस्तारित करते हुए मुख्य सचिव को दो सप्ताह के भीतर सचिव शहरी विकास, सचिव पर्यटन और सचिव गृह की उच्चस्तरीय कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं।

कमेटी की अध्यक्षता वरिष्ठ सचिव करेंगे। कमेटी आठ सप्ताह के भीतर जाम से निजात दिलाए जाने के संबंध में कार्य कार्य करेगी। समाधान मिलने के बाद जन सुनवाई करने के लिए विज्ञापन जारी करेगी।

जन सुनवाई में याचिकाकर्ता के साथ साथ मसूरी के चिकित्सक, शिक्षक, होटल एसोसिएशन के सदस्य, कैब के सदस्य, छात्र, स्थानीय निवासी व आम लोगों की बैठक बुलाएगी। बैठक में जो निर्णय लिया जाएगा उसे राज्य सरकार को भेजेगी और राज्य सरकार उस पर एक्शन लेगी।

मसूरी निवासी प्रवेश पंत ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि मसूरी में घूमने के लिए देश- विदेश से पर्यटक घूमने आते है।

यातायात जाम की स्थिति को देखकर मसूरी की पहचान धूमिल हो रही है। साथ ही स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को जाम का सामना करना पड़ता है।

जाम लगने से सभी का समय बर्बाद होता है। जाम लगने से मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस, स्कूल के बच्चों ,नौकरी पेशा वाले लोगो को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

वह समय पर अपने स्थानों में नहीं पहुंच पा रहे है जबकि यहां पर लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय अकादमी और आईटीबीपी स्थित है।

जनहित याचिका में आगे कहा गया है कि जाम लगने का मुख्य कारण पार्किंग विहीन होटल और होम स्टे है। पार्किंग न होने की वजह से अपने वाहन सड़क के किनारों पर खड़ा कर देते है।

दूसरा मुख्य कारण यह भी है कि नगर पालिका की ओर से अपनी स्वामित्व वाली सड़कों पर पार्किंग का संचालन किया जा रहा है।

जाम लगने वाले मुख्य मार्ग पिक्चर पैलेस से सिविल अस्पताल मार्ग , लंढौर से घंटाघर मार्ग, घंटाघर से वाईन वर्ग ऐलन मार्ग, पिक्चर पैलेस से नगर पालिका मार्ग, कैमल बैक रोड से मॉल रोड , लाइब्रेरी चौक, लाइब्रेरी चौक से आईटीबीपी रोड, लाइब्रेरी से जीरो पॉइंट झीडापानी मार्ग हैं।

जाम से निजात दिलाए जाने के लिए सचिव शहरी विकास, आईजी यातायात, जिलाधिकारी, एसएसपी, कोतवाली, पालिका के अधिशासी अधिकारी को प्रत्यावेदन दिया लेकिन जाम से निजात नहीं मिल पाई और समस्या समय समय पर बढ़ती ही जा रहा है।

याचिका में यह भी कहा गया कि मसूरी की मल्टी स्टोरी पार्किंग तो खाली पड़ी है लेकिन वाहन सड़कों के किनारे पार्क किये हुए है।

Source link



Download the LatestLaws.com Mobile App
 
 
Latestlaws Newsletter
 

Publish Your Article

 

Campus Ambassador

 

Media Partner

 

Campus Buzz

 

LatestLaws Guest Court Correspondent

LatestLaws Guest Court Correspondent Apply Now!
 

LatestLaws.com presents: Lexidem Offline Internship Program, 2026

 

LatestLaws.com presents 'Lexidem Online Internship, 2026', Apply Now!

 
 

LatestLaws Partner Event : IJJ

 

LatestLaws Partner Event : MAIMS

 
 
Latestlaws Newsletter