Friday, 22, May, 2026
 
 
 
Expand O P Jindal Global University
 
Recent News

शुभेंदु अधिकारी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट से कहा- जल्द करें फैसला


supreme court 1.jpg
16 Mar 2026
Categories: Hindi News

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार की कलकत्ता हाईकोर्ट से जुड़ी याचिका पर सुनवाई की। इस याचिका में कलकत्ता हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई में हो रही देरी का मुद्दा उठाया गया था। अदालत ने कलकत्ता हाईकोर्ट को निर्देश दिया है कि वो विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हुए हमले से संबंधित मामले की सुनवाई जल्द करे और उस पर जल्द फैसला ले।

ये विवाद शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हुए हमले से जुड़ा है। इस मामले में निचली अदालत में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की कार्यवाही चल रही है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने एनआईए की इस कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था, जिसके खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

"राज्य सरकार ने अपनी अर्जी में दलील दी थी कि हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई में बहुत देरी हो रही है। बंगाल सरकार ने देरी वजह से जांच और कानूनी प्रक्रिया प्रभावित होने का दावा किया था।

"राज्य सरकार की ओर से पैरवी कर रहे वकील और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने अदालत में तीखे सवाल उठाए। उन्होंने दलील दी कि इस मामले को कैसे लागू किया गया है? उन्होंने जोर देकर कहा कि संबंधित व्यक्तियों पर यूएपीए (UAPA) जैसी सख्त धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

सुनवाई के दौरान जस्टिस जॉय माल्य बागची ने साफ किया कि बिना सबूतों और रिकॉर्ड के आदेश देना मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा, केस डायरी के बिना हम आदेश कैसे पारित कर सकते हैं?

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को दिया निर्देश

चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने फिलहाल इस मामले के मेरिट या कानूनी पहलुओं पर कोई अलग विचार जाहिर करने से मना कर दिया। हालांकि, अदालत ने राज्य सरकार की चिंता को समझते हुए कहा, 'हम हाईकोर्ट से अनुरोध करते हैं कि वो पहले से तय तारीख पर मामले की सुनवाई करने की कोशिश करे और मामले पर जल्द फैसला करे।

Source link



Download the LatestLaws.com Mobile App
 
 
Latestlaws Newsletter
 

Publish Your Article

 

Campus Ambassador

 

Media Partner

 

Campus Buzz

 

LatestLaws Guest Court Correspondent

LatestLaws Guest Court Correspondent Apply Now!
 

LatestLaws.com presents: Lexidem Offline Internship Program, 2026

 

LatestLaws.com presents 'Lexidem Online Internship, 2026', Apply Now!

 
 

LatestLaws Partner Event : IJJ

 

LatestLaws Partner Event : MAIMS

 
 
Latestlaws Newsletter