हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस ने बुधवार को चिड़गांव में दिल्ली पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई। हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को नियमों के खिलाफ बताते हुए कड़ा रुख अपनाया और दिल्ली पुलिस को सोलन में रोककर पकड़े गए तीन कार्याकर्ताओं सहित शिमला ले आई और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस को शोघी बैरियर पर फिर रोक दिया।
बुधवार तड़के चिड़गांव पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम
प्राप्त जानकारी अनुसार, दिल्ली पुलिस की एक टीम बुधवार को तड़के करीब 5 बजे रोहडू उपमंडल के चिड़गांव क्षेत्र के एक निजी रिसोर्ट पहुंची। टीम ने रिसोर्ट में दबिश देकर 3 युवकों को हिरासत में ले लिया। ये तीनों यूथ कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता हैं। आरोप है कि ये तीनों दिल्ली में एआई समिट के दौरान हुए शर्टलेस प्रदर्शन में शामिल थे। ये हिमाचल के स्थानीय निवासी नहीं हैं। ये आरोपी बाहर से आकर हिमाचल प्रदेश में ठहरे थे।
हिमाचल पुलिस ने धर्मपुर इलाके में दिल्ली पुलिस को रोका
बताया जाता है कि आरोपी दिल्ली पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे थे। दिल्ली पुलिस ने इन तीनों को रोहडू से दबोच लिया और अपने साथ लेकर जाने लगी। हिमाचल पुलिस की इसकी भनक लगी तो नाका लगाकर सोलन जिले के धर्मपुर क्षेत्र में दिल्ली पुलिस को रोक लिया और हिरासत में लेकर जिला अदालत शिमला ले आई।
हिमाचल पुलिस ने कोर्ट में क्या तर्क दिया?
शिमला की जिला अदालत में एसीजेएम कोर्ट नंबर-2 में पेश किया गया, जहां दिल्ली पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। हिमाचल पुलिस ने कोर्ट में तर्क दिया कि दिल्ली पुलिस की टीम ने गिरफ्तारी से पहले हिमाचल पुलिस को औपचारिक सूचना नहीं दी। हिमाचल पुलिस ने इसे प्रक्रिया का उल्लंघन माना।
सूत्रों का कहना है कि एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन के बाद ये तीनों कार्यकर्ता शिमला के रोहड़ू इलाके में एक होटल में छिपकर रह रहे थे। दो तीन दिन पहले हिमाचल सदन में भी आधी रात को दिल्ली पुलिस की रेड के मसले पर विवाद देखने को मिला था।
तीनों को लेकर दिल्ली रवाना हुई पुलिस की टीम
शिमला में दिन भर चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद दिल्ली पुलिस तीनों यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर दिल्ली रवाना हो गई है। कोर्ट में सुनवाई और औपचारिकताएं पूरी करने की बाद दिल्ली पुलिस तीनों को दिल्ली ले गई है। हालांकि इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता चेहरा छुपाकर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।
Publish Your Article
Campus Ambassador
Media Partner
Campus Buzz
LatestLaws.com presents: Lexidem Offline Internship Program, 2026
LatestLaws.com presents 'Lexidem Online Internship, 2026', Apply Now!