Friday, 22, May, 2026
 
 
 
Expand O P Jindal Global University
 
Recent News

"चाहे सड़क 50 मीटर चौड़ी हो, हम नहीं रोकेंगे", दिल्ली रिज में सड़क निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश


Supreme Court 3.png
20 Feb 2026
Categories: Hindi News

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के रिज इलाके में सड़क निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई से जुड़े मामले में अहम आदेश दिया। यह सड़क CAPFIMS अस्पताल तक पहुंच के लिए बनाई जा रही है, जो अर्धसैनिक बलों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा है। सुनवाई के दौरान DDA ने अपने नए हलफनामे में कोर्ट को बताया कि पहले 473 पेड़ काटने की बात थी, लेकिन अब इससे कम पेड़ काटे जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

हालांकि, मामले में शामिल अन्य पक्षों ने कहा कि सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है, जिससे पर्यावरण पर ज्यादा असर पड़ सकता है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि चाहे सड़क 50 मीटर चौड़ी ही क्यों न हो, हम इसे नहीं रोकेंगे, क्योंकि यह किसी निजी व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि अर्धसैनिक बलों के लिए है।

सड़क निर्माण पूरा करने की अनुमति

कोर्ट ने DDA को 0.79 हेक्टेयर रिज क्षेत्र में सड़क निर्माण पूरा करने की अनुमति दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने अस्पताल के बेहतर संचालन के लिए 2.97 हेक्टेयर वन भूमि के इस्तेमाल की भी अनुमति दे दी। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान पहले दिए गए पर्यावरण सुरक्षा के निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा। पेड़ों के पुनरोपण का काम शुरू हो चुका है। इसे 28 फरवरी 2026 तक पूरा करना होगा। पूरा काम एक्सपर्ट कमेटी की निगरानी में होगा।

कोर्ट ने पौधों को दूसरी जगह ट्रांसलोकेट करने की अनुमति दी, लेकिन साथ ही कहा कि पौधों के मरने की संभावना ज्यादा होती है, इसलिए इतने अतिरिक्त पौधे लगाए जाएं कि मृत्यु दर शून्य के बराबर रहे।

Source link



Download the LatestLaws.com Mobile App
 
 
Latestlaws Newsletter
 

Publish Your Article

 

Campus Ambassador

 

Media Partner

 

Campus Buzz

 

LatestLaws Guest Court Correspondent

LatestLaws Guest Court Correspondent Apply Now!
 

LatestLaws.com presents: Lexidem Offline Internship Program, 2026

 

LatestLaws.com presents 'Lexidem Online Internship, 2026', Apply Now!

 
 

LatestLaws Partner Event : IJJ

 

LatestLaws Partner Event : MAIMS

 
 
Latestlaws Newsletter