कोच्चि की एक कोर्ट ने केरल के फिल्म प्रोड्यूसर जॉबी जॉर्ज को धोखाधड़ी के दो मामलों में दो-दो साल की जेल की सजा सुनाई है। एडिशनल सेशंस कोर्ट के जज सबरीनाथन पी ने जॉबी जॉर्ज (49) को विदेश में नौकरी और बिजनेस के मौके दिलाने के दो मामलों में दोषी पाया।
प्रोड्यूसर की पत्नी और मां को किया बरी
कोर्ट ने प्रोड्यूसर जॉबी जॉर्ज की मां एलिस जॉर्ज और पत्नी सुनीमोल को शनिवार को दोनों मामलों में बरी कर दिया गया। जॉर्ज कई मलयालम फिल्मों के प्रोड्यूसर हैं, जिनमें ‘किष्किंधा कंदम’, ‘कावल’ और ‘शायलॉक’ शामिल हैं।
बिजनेस शुरू करने का वादा करके ठगे लाखों रुपये
जॉबी जॉर्ज को बीजू वर्गीस और डार्ली बीजू नाम के एक कपल को धोखा देने का दोषी पाया गया। प्रोड्यूसर ने उन्हें लंदन में बिजनेस शुरू करने में मदद करने का वादा किया था। न्यूकैसल में पार्टनरशिप बेसिस पर एक ऑफ-लाइसेंस दुकान खोली। साथ ही यूके के एक कॉलेज में एडमिशन का इंतजाम करवाया। उसने 2010 में कपल से 17.75 लाख रुपये लिए थे।
मुलंथुरुथी पुलिस ने शुरू में 2012 में केस दर्ज किया था, जिसे बाद में 2013 में क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था। कोर्ट ने इस मामले में जॉबी जॉर्ज को दो साल की जेल की सजा सुनाई। साथ ही 16.52 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
एक अन्य केस में भी हुई सजा
एक दूसरे ठगी के मामले में भी प्रोड्यूसर को कोर्ट ने दोषी पाया है। यह मामला 2011 और 2012 के बीच का है। यूके के लिए एम्प्लॉयमेंट वीजा दिलाने का वादा करके राजेश मैथ्यू नाम के एक व्यक्ति से प्रोड्यूसर ने 50 लाख रुपये की ठगी की थी। यह केस मुवत्तुपुझा पुलिस ने 2012 में दर्ज किया था। इस मामले में भी कोर्ट ने प्रोड्यूसर को दो साल की सजा सुनाई और 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
बाद में कोर्ट ने प्रोड्यूसर को ऊपरी अदालत में अपील करने की इजाजत दी, साथ ही एक महीने के लिए सजा सस्पेंड कर दी।
Publish Your Article
Campus Ambassador
Media Partner
Campus Buzz
LatestLaws.com presents: Lexidem Offline Internship Program, 2026
LatestLaws.com presents 'Lexidem Online Internship, 2026', Apply Now!