प्रतिगृहीता आबद्ध है यद्यपि पृष्ठांकन कूटरचित है -- पहले से ही पृष्ठांकित विनिमय-पत्र का प्रतिगृहीता दायित्व से इस कारण से मुक्त नहीं हो जाता कि ऐसा पृष्ठांकन कूटरचित है यदि जब कि उसने विनिमय-पत्र प्रतिगृहीत किया था, वह जानता था या विश्वास करने का कारण रखता था कि वह पृष्ठांकन कूटरचित है ।