आदरणार्थ प्रतिग्रहण कैसे करना चाहिए -- जो व्यक्ति आदरणार्थ प्रतिग्रहण करना चाहता है उसे विनिमय-पत्र पर अपने हस्ताक्षर करके लिखित रूप में घोषणा करनी होगी कि वह विनिमय-पत्र का प्रतिग्रहण लेखीवाल के या किसी विशिष्ट पृष्ठांकक के, जिसका वह नाम दे, आदरणार्थ या असाधारणतः आदरणार्थ प्रसाक्ष्याधीन करता है.