वचन-पत्र को दर्शन के लिए उपस्थापित करना -- दर्शनोपरान्त निश्चित कालावधि पर देय वचन- उसके रचयिता के समक्ष (यदि वह युक्तियुक्त तलाश के पश्चात् पाया जा सके) उसके रचे जाने के पश्चात् युक्तियुक्त समय के अंदर उस व्यक्ति द्वारा जो संदाय की माँग करने का हकदार है, और कारबार के दिन कारबार के समय दर्शन के लिए उपस्थापित किया जाना चाहिए । ऐसे उपस्थापन में व्यतिक्रम होने पर उसका कोई भी पक्षकार ऐसा व्यतिक्रमण करने वाले व्यतिक्रम के प्रति उस पर दायी न होगा ।