UP HJS Recruitment 2021 Notification: अगर आप लॉ की फील्ड में जॉब ढूंढ रहे हैं और आपके पास शानदार मौका है। इलाहाबाद हाईकोर्ट, प्रयागराज (Allahabad High Court) ने यूपीएचजेएस भर्ती (UP HJS) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत डिस्ट्रिक्ट जज (District Judge) के पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 98 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस पोस्ट पर के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल पोर्टल allahabadhighcourt.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस पोस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 जनवरी, 2021 से शुरू हो रही है और 19 फरवरी, 2021 तक चलेगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे इसी दौरान कर दें। आखिरी तारीख बीतने के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
यूपीजेएचएस 2021 भर्ती के तहत डिस्ट्रिक्ट जज की पोस्ट पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एलएलबी डिग्री के साथ एडवोकेट के रूप में 7 साल का अनुभव भी होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों की आयु 35 से 45 वर्ष की आयु के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
UP HJS Recruitment 2021 Notification: ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरुआत करने की तारीख- 20 जनवरी 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 19 फरवरी 2021
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 19 फरवरी 2021
प्री एग्जाम डेट: 04 अप्रैल 2021
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख: मार्च 2021
ऐसे होगा सेलेक्शन
उम्मीदवारों का सेलेक्शन प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। शेड्यूल के मुताबिक प्रीलिम्स परीक्षा 4 अप्रैल 2021 को प्रयागराज में आयोजित की जाएगी। वहीं प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा में शामिल होना होगा। इसके अलावा प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा को क्वालिफिाई करने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू परीक्षा में शामिल होंगे। इसके बाद फाइनल मेरिट तैयार की जाएगी।
Source Link
Picture Source : https://www.latestlaws.com/media/2019/07/customLogo.jpg

