Telangana High Court Recruitment 2020 : तेलंगाना हाई कोर्ट में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां होनी हैं. ये नियुक्तियां सिविल जज के रिक्त पदों को भरने के लिए होंगी. बता दें कि इन पदों पर नौकरी पाने के लिए आवेदन की तिथि को फिर एक बार बढ़ा दिया गया है. पहले आवेदन की प्रक्रिया 15 मई, 2020 को समाप्त हो रही थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 जून, 2020 कर दिया गया है.
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 13 मार्च, 2020.
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 15 जून, 2020.
पद का विवरण
पदों का नाम- पदों की संख्या-
सिविल जज 87 पद
आयु सीमा
उम्मीदवार के लिए न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है.
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से लॉ की डिग्री होना अनिवार्य है.
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें. आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें. आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून, 2020 तक की गई है.किसी भी तरह की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र रद्द कर दिये जाएंगे.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, वायवा और स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.
आधिकारिक सूचना के लिए यहां क्लिक करें.
Source Link
Picture Source :

