भारत के राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श करने के बाद बॉम्बे उच्च न्यायालय के छह अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि,
भारत की राष्ट्रपति भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के पश्चात निम्नलिखित अपर न्यायाधीशों को बम्बई उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त करती हैं:
- सुश्री निवेदिता प्रकाश मेहता
- प्रफुल्ल सुरेंद्रकुमार खुबलकर
- अश्विन दामोदर भोबे
- रोहित वासुदेव जोशी
- अद्वैत महेंद्र सेठना
- प्रवीण शेषराव पाटिल
Picture Source :

