सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नीतीश कटारा हत्याकांड के मुख्य गवाह अजय कटारा के जान के खतरे की समीक्षा एक सप्ताह के भीतर करने का निर्देश दिया है।अजय कटारा ने अपनी जान को खतरा बताते हुए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी या दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की मांग को लेकर शीर्ष अदालत में अर्जी दाखिल की है।

पिछली सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में गृह मंत्रालय, दिल्ली पुलिस और यूपी सरकार को नोटिस जारी करते हुए 7 मई तक जवाब दाखिल करने को कहा था। मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र से इस हत्याकांड के मुख्य गवाह के जान के खतरे की समीक्षा करने को कहा है।

नीतीश कटारा की 2002 में हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में यूपी के प्रभावशाली नेता डीपी यादव के बेटे विकास और विशाल यादव के अलावा सुखदेव पहलवान दोषी पाए गए थे।

 

Source

Picture Source :