सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली, केरल और उत्तराखंड के हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए छह नामों की सिफारिश की है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने सोमवार को केंद्र सरकार को न्यायिक अधिकारियों के नाम सुझाए।कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के जज नियुक्त करने के लिए न्यायिक अधिकारियों तलवंत सिंह, रजनीश भटनागर, आशा मेनन और ब्रिजेश सेठी के नाम सुझाए हैं। कॉलेजियम ने न्यायिक अधिकारी आलोक कुमार वर्मा को उत्तराखंड हाईकोर्ट और अधिवक्ता वीजू अब्राहम को केरल हाईकोर्ट के जज बनाने की अनुशंसा की है।

कॉलेजियम दिल्ली हाईकोर्ट के कॉलेजियम द्वारा वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी को जज बनाने की सिफारिश न करने पर एक मत था।

 

Source

Picture Source :