February 9, 2019:
अब तक 14 ट्रेनें कैंसल की जा चुकी हैं और 20 रेलगाड़ियों के मार्ग बदले गए हैं।
राजस्थान में गुर्जर आंदोलन एक बार फिर शुरू हो गया है। गुर्जर नेता किरौड़ी सिंह बैंसला अपने समर्थकों के साथ सवाईमाधोपुर जिले में ट्रेन की पटरियों पर बैठे हैं।
उनकी मांग है कि गुर्जर समेत चार जातियों को 5 फीसदी आरक्षण दिया जाए। उनका कहना है कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में आरक्षण देने का वादा किया था और अब वे उसे पूरा करें।
आरक्षण की मांग पर गुर्जर नेता किरौड़ी सिंह बैंसला अपने समर्थकों के साथ राजस्थान के सवाईमाधोपुर में ट्रेन की पटरियों पर बैठे बैंसला बोले, गुर्जरों की मांग को पूरा करना पीएम मोदी और सीएम गहलोत के लिए बड़ा काम नहीं, इस बार आर-पार की लड़ाई ट्रैक पर गुर्जरों के प्रदर्शन के कारण रेल यातायात पर काफी असर, 14 ट्रेनें कैंसल, कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए, प्रशासन सतर्क । जयपुर
गुर्जर नेता किरौड़ी सिंह बैंसला अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार से राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में ट्रेन की पटरियों पर बैठे हैं। एक बार फिर गुर्जर समुदाय आरक्षण की मांग लेकर प्रदर्शन करने के लिए उतरा है।
उन्होंने शनिवार को कहा कि गुर्जर समुदाय की मांग को पूरा करना प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) और मुख्यमंत्री (अशोक गहलोत) के लिए बड़ा काम नहीं होना चाहिए। बैंसला ने इस बार के आंदोलन को आर-पार की लड़ाई बताया है।
वहीं, ट्रैक पर जारी प्रदर्शन के कारण कई रेल यातायात पर काफी असर पड़ा है। अब तक 14 ट्रेनें कैंसल की जा चुकी हैं और 20 रेलगाड़ियों के मार्ग बदले गए हैं।
बीजेपी सरकार के दोरान आन्दोलन को हवा देने वालो को अब इस की ताप भी सहनी होगी । अब तो सचिन पायलट सरकार मे है क्यु नही अपने समाज को आरक्षण दे देते। वायदो के ढेर पर राजनीति कर सत्ता हा...+
ने कहा, 'हमारे पास अच्छे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री हैं। हम चाहते हैं कि वे गुर्जर समुदाय की मांगें सुनें। उनके लिए आरक्षण देना कोई बहुत बड़ा काम नहीं है।'
उन्होंने शुक्रवार को कहा था, 'राज्य सरकार (अशोक गहलोत सरकार) को अपने वादे पर खरा उतरना चाहिए। हालात बदल गए हैं, इस बार हम चूकेंगे नहीं।’
Source Link
Picture Source :

