परक्रामण कौन कर सकेगा -- परक्राम्य लिखत का हर एकल रचयिता, लेखीवाल, पानेवाला या पृष्ठांकिती या कई संयुक्त रचयिताओं, लेखीवालों, पानेवालों या पृष्ठांकितियों में से सब उसे पृष्ठांकित और
परक्रामित कर सकेंगे यदि ऐसी लिखत की परक्राम्यता धारा 50 में वर्णित रूप में निर्बन्धित या अपवर्जित नहीं की गई है ।