भारतीय दंड संहिता की धारा 438 के अनुसार, जो कोई अग्नि या किसी विस्फोटक पदार्थ द्वारा ऐसी कुचेष्टा करेगा या करने का प्रयत्न करेगा, जैसे पूर्ववर्ती धारा 437 में वर्णित है, तो उसे आजीवन कारावास या किसी एक अवधि के लिए कारावास जिसे दस वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है, और साथ ही आर्थिक दण्ड से दण्डित किया जाएगा।
लागू अपराध
धारा 437 में वर्णित अग्नि या विस्फोटक पदार्थ द्वारा कुचेष्टा करना।
सजा - आजीवन कारावास या दस वर्ष कारावास और आर्थिक दण्ड।
यह एक गैर-जमानती, संज्ञेय अपराध है और सत्र न्यायालय द्वारा विचारणीय है।
यह अपराध समझौता करने योग्य नहीं है।
| अपराध | सजा | संज्ञेय | जमानत | विचारणीय |
|---|---|---|---|---|
| आग या किसी विस्फोटक पदार्थ द्वारा किए जाने पर अंतिम खंड में वर्णित शरारत | आजीवन कारावास या 10 साल + जुर्माना | संज्ञेय | गैर जमानतीय | सत्र न्यायालय |

