Thursday, 23, Apr, 2026
 
 
 
Expand O P Jindal Global University
 

धारा 373 आईपीसी (IPC Section 373 in Hindi) - वेश्यावॄत्ति आदि के प्रयोजन के लिए नाबालिग को खरीदना। ( IPC Section 373. Buying minor for purposes of prostitution, etc. )


 

भारतीय दंड संहिता की धारा 373 के अनुसार, जो कोई, किसी नाबालिग (अठारह वर्ष से कम आयु के) व्यक्ति को इस आशय से कि ऐसा व्यक्ति किसी भी आयु में वेश्यावॄत्ति या किसी व्यक्ति से अवैध संभोग करने के लिए या किसी विधिविरुद्ध और दुराचारिक प्रयोजन के लिए काम में लाया या उपयोग किया जाए या यह सम्भाव्य जानते हुए कि ऐसा व्यक्ति किसी भी आयु में ऐसे किसी प्रयोजन के लिए काम में लाया जाएगा या उपयोग किया जाएगा, खरीदेगा, भाड़े पर लेगा, या अन्यथा उसका कब्जा अभिप्राप्त करेगा, तो उसे किसी एक अवधि के लिए कारावास जिसे दस वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है से दण्डित किया जाएगा और साथ ही वह आर्थिक दण्ड के लिए भी उत्तरदायी होगा।

स्पष्टीकरण 1 - नाबालिग (अठारह वर्ष से कम आयु की) नारी को खरीदने वाली, भाड़े पर लेने वाली या अन्यथा उसका कब्जा अभिप्राप्त करने वाली किसी वेश्या के या वेश्यागॄह चलाने या उसका प्रबन्ध करने वाले किसी व्यक्ति के बारे में, जब तक कि तत्प्रतिकूल साबित न कर दिया जाए, यह उपधारंणा की जाएगी कि ऐसी नारी का कब्जा उसने इस आशय से अभिप्राप्त किया है कि वह वेश्यावॄत्ति के प्रयोजनों के लिए उपयोग में लाई जाएगी।
स्पष्टीकरण 2 - अवैध संभोग का वही अर्थ है, जो धारा 372 में है।
 
लागू अपराध
वेश्यावॄत्ति आदि के प्रयोजन के लिए नाबालिग को खरीदना।
सजा - दस वर्ष कारावास + आर्थिक दण्ड।
यह एक गैर-जमानती, संज्ञेय अपराध है और सत्र न्यायालय द्वारा विचारणीय है।
 
यह समझौता करने योग्य नहीं है।

अपराध सजा संज्ञेय जमानत विचारणीय
एक ही उद्देश्य के लिए नाबालिग का कब्जा खरीदना या प्राप्त करना  10 साल + जुर्माना संज्ञेय गैर जमानतीय सत्र न्यायालय

Download the LatestLaws.com Mobile App
 
 
Latestlaws Newsletter
 

Publish Your Article

 

Campus Ambassador

 

Media Partner

 

Campus Buzz

 

LatestLaws Guest Court Correspondent

LatestLaws Guest Court Correspondent Apply Now!
 

LatestLaws.com presents: Lexidem Offline Internship Program, 2026

 

LatestLaws.com presents 'Lexidem Online Internship, 2026', Apply Now!

 
 
 

LatestLaws Partner Event : IDRC

 

LatestLaws Partner Event : IJJ

 
 
Latestlaws Newsletter