रिश्वत की रकम के लेन-देन को लेकर हुई अफसरों की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है, जिससे पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।ऑडियो में जिन दो लोगों की बातचीत है, उनमें से एक को आईपीएस लल्लन राय (कमांडेंट, पीएसी इटावा) और दूसरे को डिप्टी एसपी सुरेन्द्र सिंह (वर्तमान में अलीगढ़ में सीओ ट्रैफिक) बताया जा रहा है।
कहा जा रहा है कि यह ऑडियो सुरेन्द्र सिंह की इटावा पीएसी में तैनाती के दौरान का (करीब आठ माह पहले) है। एनबीटी इस वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। सोमवार को इस मामले में डीजीपी मुख्यालय ऐक्शन ले सकता है।
मामले पर सफाई देते हुए लल्लन राय ने कहा कि ऑडियो फेक है। अशोक जादौन नामक सिपाही द्वारा परेशान करने के लिए ऐसा किया गया है। इस मामले में आईजी पश्चिमी जोन अमित चंद्रा जांच कर रहे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले बयान भी दर्ज किए हैं। मेरा नवंबर में रिटायरमेंट है।
वहीं सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मुझे कमांडेंट लल्लन राय ने एक फाइल पर दस्तखत करने के लिए बोला था। मैं दूसरे जिले में ड्यूटी के लिए जा रहा था। रास्ते से लौटकर साइन किए थे, लेकिन लेन-देन वाली बात गलत है। यह ऑडियो अशोक जादौन ने वायरल किया है।
Source Link
Publish Your Article
Campus Ambassador
Media Partner
Campus Buzz
LatestLaws.com presents: Lexidem Offline Internship Program, 2026
LatestLaws.com presents 'Lexidem Online Internship, 2026', Apply Now!