अदालतों में कई बार ऐसी टिप्पणियां हो जाती हैं जो चर्चा का विषय बन जाती हैं। ऐसी ही एक टिप्पणी चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने की, जो देखते ही देखते में सुर्खियों में आ गई। उन्होंने एक मामले की सुनवाई की तारीख तय करते समय हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि ये इलाहाबाद है भाई, एक हफ्ता तो लग जाएगा भांग का नशा उतरने में। उन्होंने ये टिप्पणी सुरेश देवी बनाम इलाहाबाद हाई कोर्ट मामले की सुनवाई करते हुए की।
दरअसल, हुआ ये कि इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही थी। अब बेंच इस मामले पर सुनवाई के लिए अगली तारीख तय करने पर चर्चा कर रही थी। इसी दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने पहले कहा कि इस मामले को होली के बाद लिस्ट किया। फिर कहा कि नहीं, नहीं, इसे उसके बाद वाले हफ्ते में लिस्ट किया जाए।
सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा, 'इसे होली की छुट्टियों के बाद लिस्ट किया जाए। नहीं, नहीं। इसके भी बाद वाले हफ्ते में। इलाहाबाद है भाई। एक हफ्ता तो लग जाएगा भांग का नशा उतरने में।'
चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने ये टिप्पणी बहुत ही हल्के-फुल्के अंदाज में की थी। उनकी इस टिप्पणी के बाद कोर्टरूम में मौजूद लोगों के चेहरे पर भी हल्की मुस्कान आ गई।
Publish Your Article
Campus Ambassador
Media Partner
Campus Buzz
LatestLaws.com presents: Lexidem Offline Internship Program, 2026
LatestLaws.com presents 'Lexidem Online Internship, 2026', Apply Now!