Thursday, 07, May, 2026
 
 
 
Expand O P Jindal Global University
 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश को 'ठेंगा' दिखा कर दिया था कैदी को रिहा, अब कोर्ट ने जेलर को दी यह 'सजा'


supreme court
19 Sep 2019
Categories: Hindi News

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर की जिला जेल के अधीक्षक के खिलाफ गैर-जमानती वारंट यानी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया. कोर्ट ने जेल अधीक्षक को 23 सितंबर को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया. जेल अधीक्षक ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद एक आरोपी को जेल से रिहा कर दिया था. इसके बाद जेल अधीक्षक के खिलाफ अवमानना की ​​याचिका दाखिल की गई है. दरअसल, याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में बताया है कि उसने पहले एक आपराधिक मामले में आरोपी को जमानत देने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल जुलाई में उत्तर प्रदेश सरकार को कहा था कि अगर वह अभी भी हिरासत में है तो अगले आदेश तक आरोपी को जेल से रिहा न किया जाए.

बाद में 3 दिसंबर, 2018 को शीर्ष अदालत ने आरोपियों को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश को रद्द कर दिया. याचिकाकर्ता ने कहा है कि पिछले साल दिसंबर में आदेश के बाद जेल अधीक्षक ने ट्रायल कोर्ट से आरोपी के लिए एक नया जेल हिरासत वारंट मांगा, लेकिन इंतजार किए बिना जेल अधीक्षक ने आरोपी को जेल से रिहा कर दिया.

याचिकाकर्ता ने कहा है कि जब कोर्ट को पता चला कि आरोपी को जेल प्रशासन ने शीर्ष अदालत के आदेश के बावजूद रिहा कर दिया है तो ट्रायल जज ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया, लेकिन उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने जेल से बाहर आने के बाद उसे मारने का प्रयास किया और पुलिस मामले में FIR दर्ज नहीं कर रही है. 

Source Link



Download the LatestLaws.com Mobile App
 
 
Latestlaws Newsletter
 

Publish Your Article

 

Campus Ambassador

 

Media Partner

 

Campus Buzz

 

LatestLaws Guest Court Correspondent

LatestLaws Guest Court Correspondent Apply Now!
 

LatestLaws.com presents: Lexidem Offline Internship Program, 2026

 

LatestLaws.com presents 'Lexidem Online Internship, 2026', Apply Now!

 
 

LatestLaws Partner Event : IJJ

 

LatestLaws Partner Event : Smt. Nirmala Devi Bam Memorial International Moot Court Competition

 
 
Latestlaws Newsletter