Thursday, 21, May, 2026
 
 
 
Expand O P Jindal Global University
 
Recent News

साकेत कोर्ट में पुलिसकर्मी की पिटाई करने के मामले में FIR दर्ज, पुलिसकर्मी मांगों पर अड़े


lawyer beating Police.PNG
05 Nov 2019
Categories: Hindi News

राजधानी की तीस हजारी कोर्ट में शनिवार (2 नवंबर) को वकीलों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प के विरोध में सोमवार (4 नवंबर) को दो जगहों पर पुलिसकर्मियों की पिटाई के मामले सामने आए. सुबह जहां ईस्ट दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में वकीलों द्वारा पुलिसकर्मी को पीटने की खबर आई वहीं दोपहर बाद दक्षिणी दिल्ली के साकेत जिला न्यायालय से भी पुलिसवाले की पिटाई की तस्वीर सामने आई है. यहां मोटरसाइकिल पर सवार एक पुलिसकर्मी को कुछ वकीलों ने घर कर पीट दिया. 

दिल्ली के साकेत कोर्ट सोमवार को जिस बाइक सवार पुलिसकर्मी की पिटाई के मामले में केस दर्ज हो गया है. बाइक सवार कॉन्स्टेबल का नाम करण है और वह महरौली थाने में तैनात हैै.  सरकारी काम के सिलसिले में कोर्ट आया था, तभी वकीलों ने उसके साथ मारपीट की.

इस दौरान कुछ लोगों ने पिटाई कर रहे वकील का वीडियो भी बना लिया. वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि कैसे वकील बाइकसवार एक पुलिसकर्मी की पिटाई कर रहे हैं. पुलिसकर्मी किसी तरह उनके बीच से निकलने की कोशिश करता है तो वकील उसे फिर से पीटते हैं.

आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों का विरोध प्रदर्शन जारी है. वहीं दिल्ली के नरेला इलाके में भी पुलिसवालों के परिवारवाले सड़क पर उतरे हुए हैं. पुलिसकर्मी वकीलों द्वारा पिटाई किए जाने के खिलाफ सड़कों पर हैं. दिल्ली पुलिस के कमिश्नर अमूल्य पटनायक विरोध प्रदर्शन कर रहे पुलिसवालों से अपील की लेकिन उसका कोई फर्क प्रदर्शनकारियों पर नहीं पड़ा. पुलिसकर्मी अपनी मांगों पर अड़े हैं.

पुलिस की मांग है कि हिंसा में शामिल वकीलों पर कार्रवाई हो. ट्रैफिक पुलिस वकीलों के साथ कोई नरमी नहीं बरतें. अदालतों से पूरी तरह से पुलिस सुरक्षा हटा ली जाए.

Source Link



Download the LatestLaws.com Mobile App
 
 
Latestlaws Newsletter
 

Publish Your Article

 

Campus Ambassador

 

Media Partner

 

Campus Buzz

 

LatestLaws Guest Court Correspondent

LatestLaws Guest Court Correspondent Apply Now!
 

LatestLaws.com presents: Lexidem Offline Internship Program, 2026

 

LatestLaws.com presents 'Lexidem Online Internship, 2026', Apply Now!

 
 

LatestLaws Partner Event : IJJ

 

LatestLaws Partner Event : MAIMS

 
 
Latestlaws Newsletter