भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने क्यूब हाईवेज ट्रस्ट द्वारा बहरामपुर-फरक्का हाईवेज लिमिटेड, देवनाहल्ली टोलवे प्राइवेट लिमिटेड, वेस्टर्न एमपी इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड टोल रोड्स प्राइवेट लिमिटेड और चेनानी नाशरी टनलवे लिमिटेड के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन क्यूब हाईवेज ट्रस्ट (क्यूब ट्रस्ट) द्वारा (i) बहरामपुर-फरक्का हाईवेज लिमिटेड (बीएफएचएल), (ii) देवनाहल्ली टोलवे प्राइवेट लिमिटेड (डीटीपीएल), (iii) वेस्टर्न एमपी इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड टोल रोड्स प्राइवेट लिमिटेड (डब्ल्यूएमपीटीएल), और (iv) चेनानी नाशरी टनलवे लिमिटेड (सीएनटीएल) की 100 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण से संबंधित है (बीएफएचएल, डीटीपीएल, डब्ल्यूएमपीटीएल और सीएनटीएल को सामूहिक रूप से 'टारगेट एसपीवी' कहा गया है)।

क्यूब ट्रस्ट भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के तहत, सेबी (इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स) रेगुलेशंस, 2014 के अंतर्गत पंजीकृत एक इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) है।

टारगेट एसपीवी भारत में निगमित हैं और वे भारत में (सरकारी रियायतों के माध्यम से) सड़कों और राजमार्गों के संचालन के व्यवसाय में लगी हुई हैं।

Source link

Picture Source :