Wednesday, 29, Apr, 2026
 
 
 
Expand O P Jindal Global University
 

लुशाई पहाड़ी जिला (नाम-परिवर्तन) अधिनियम, 1954 ( Lushai Hills District (Change of Name) Act, 1954 )


 

लुशाई पहाड़ी जिला (नाम-परिवर्तन) अधिनियम, 1954

(1954 का अधिनियम संख्यांक 18)

[29 अप्रैल, 1954]

लुशाई पहाड़ियां जिले का नाम

परिवर्तित करने के लिए

अधिनियम

संसद् द्वारा निम्नलिखित रूप में यह अधिनियमित हो :-

1. संक्षिप्त नाम और प्रारम्भ-(1) इस अधिनियम का संक्षिप्त नाम लुशाई पहाड़ी जिला (नाम-परिवर्तन)                        अधिनियम, 1954 है ।

(2) यह उस तारीख  को प्रवृत्त होगा जिसे केन्द्रीय सरकार राजपत्र में अधिसूचना द्वारा नियत करे ।

2. लुशाई पहाड़ी जिले का मीजो जिला कहलाना-आसाम में वह जनजाति क्षेत्र जो अब लुशाई पहाड़ी जिले के नाम से ज्ञात है, इस अधिनियम के प्रारम्भ से मीजो जिले के नाम से जाना जाएगा ।

3. संविधान की छटवीं अनुसूची का संशोधन-संविधान की छटवीं अनुसूची में, पैरा 20 में-

                (क) उपपैरा (2) के पश्चात् निम्न उपपैरा अंतःस्थापित किया जाएगा, अर्थात् :-

“(2क) मीजो जिले में वह क्षेत्र समाविष्ट होगा जो संविधान के प्रारंभ के समय लुशाई पहाड़ियां जिला कहलाता था ।“

(ख) उपपैरा (3) में, “संयुक्त खासी-जयंती या पहाड़ी जिले” शब्दों के पश्चात् “और मिजो जिला” शब्द अंतःस्थापित किए जाएंगे; और

(ग) सारणी के भाग-क में लुशाई पहाड़ी जिलेञ्ज् शब्दों के स्थान पर “मीजो जिला” शब्द रखे जाएंगे ।

4. लुशाई पहाड़ी जिले के प्रति निर्देश का मीजो जिले के प्रति निर्देश के रूप में अर्थ लगाना-किसी विधि, लिखत या अन्य दस्तावेज में लुशाई पहाड़ी जिले के प्रति किसी निर्देश का अर्थ, जब तक कि संदर्भ से अन्यथा अपेक्षित न हो, मीजो जिले के प्रति निर्देश के रूप में लगाया जाएगा ।

______

 

Download the LatestLaws.com Mobile App
 
 
Latestlaws Newsletter
 

Publish Your Article

 

Campus Ambassador

 

Media Partner

 

Campus Buzz

 

LatestLaws Guest Court Correspondent

LatestLaws Guest Court Correspondent Apply Now!
 

LatestLaws.com presents: Lexidem Offline Internship Program, 2026

 

LatestLaws.com presents 'Lexidem Online Internship, 2026', Apply Now!

 
 
 

LatestLaws Partner Event : IJJ

 

LatestLaws Partner Event : Smt. Nirmala Devi Bam Memorial International Moot Court Competition

 
 
Latestlaws Newsletter