चेक काटने के पश्चात् उसे क्रॉस करना -- जहाँ कि चेक क्रॉस किया हुआ नहीं है वहाँ धारक उसे साधारणतः या विशेषतः क्रॉस कर सकेगा ।
जहाँ कि चेक साधारणतः क्रॉस किया हुआ है वहाँ धारक उसे विशेषतः क्रॉस कर सकेगा ।
जहाँ कि चेक साधारणत: या विशेषतः क्रॉस किया हुआ है वहाँ धारक उसमें ‘‘परक्राम्य नहीं है'' शब्द बढ़ा सकेगा ।
जहाँ कि चेक विशेषतः क्रॉस किया हुआ है वहाँ वह बैंकार जिसके पक्ष में वह क्रॉस किया हुआ है, उसे संग्रह करने के लिए अपने अभिकर्ता के रूप में दूसरे बैंकार के पक्ष में पुनः विशेषतः क्रॉस कर सकेगा।