साधारणतः क्रॉस किया हुआ चेक -- जहाँ कि चेक पर उसके मुख भाग को काटती हुई दो समानान्तर आड़ी रेखाओं के बीच "और कंपनी" शब्द या उनका कोई संक्षेपाक्षर या केवल दो समानान्तर आड़ी रेखाएँ “परक्राम्य नहीं है' शब्दों के सहित या बिना बढ़ा दिए गए हैं वहाँ ऐसा बढ़ाना क्रॉस करना समझा जाएगा और वह चेक साधारणतः क्रॉस किया हुआ समझा जाएगा ।