लिखत की मूल विधिमान्यता का प्रत्याख्यान करने के विरुद्ध विबन्ध, NI Act, Section 120 ( NI Act, Section 120. Estoppels against denying original validity of instrument )
लिखत की मूल विधिमान्यता का प्रत्याख्यान करने के विरुद्ध विबन्ध, NI Act, Section 120 ( NI Act, Section 120. Estoppels against denying original validity of instrument )
लिखत की मूल विधिमान्यता का प्रत्याख्यान करने के विरुद्ध विबन्ध -- वचन-पत्र का कोई भी रचयिता और विनिमय-पत्र या चेक का कोई भी लेखीवाल और लेखीवाल के आदरणार्थ विनिमयपत्र का कोई भी प्रतिगृहीता सम्यक्-अनुक्रम-धारक द्वारा उसके आधार पर किए गए वाद में लिखत की, जैसी कि वह मूलतः रची या लिखी गई थी, विधिमान्यता का प्रत्याख्यान करने के लिए अनुज्ञात न होगा ।