उपस्थापन के लिए अभिकर्ता -- जबकि लिखत उपस्थापन के लिए अभिकर्ता के पास निक्षिप्त कर दी गई है तब अभिकर्ता अपने मालिक को सूचना देने के लिए उतने ही समय का हकदार है मानो वह अनादर की सूचना देने वाला धारक हो और मालिक अनादर की सूचना देने के लिए आगे उतनी ही कालावधि का हकदार हो जाता है ।