दायित्व से उन्मोचन, NI Act, Section 82 ( NI Act, Section 82. Discharge from liability )
दायित्व से उन्मोचन -- परक्राम्य लिखत के रचयिता, प्रतिगृहीता या पृष्ठांकक का अपने अपने दायित्व से उन्मोचन
(क) रद्दकरण द्वारा - उसके उस धारक के प्रति, जो ऐसे प्रतिगृहीता या पृष्ठांकक का नाम उसे उन्मोचित करने के आशय से रद्द कर देता है, और ऐसे धारक से व्युत्पन्न अधिकार के अधीन दावा करने वाले सब पक्षकारों के प्रति हो जाता है;
(ख) निर्मुक्ति द्वारा - उसके उस धारक के प्रति, जो ऐसे रचयिता, प्रतिगृहीता या पृष्ठांकक को अन्यथा उन्मोचित कर देता है और ऐसे उन्मोचन की सूचना के पश्चात् ऐसे धारक के अधीन हक व्युत्पन्न करने वाले सब पक्षकारों के प्रति हो जाता है।
(ग) संदाय द्वारा - उसमें के सब पक्षकारों के प्रति उस दशा में हो जाता है जिसमें कि वह लिखत वाहक को संदेय है, या उस पर निरंक पृष्ठांकन कर दिया गया है और ऐसे रचयिता, प्रतिगृहीता या पृष्ठांकक ने उस पर शोध्य रकम का सम्यक्-अनुक्रम में संदाय कर दिया है ।