हस्ताक्षर करने वाले अभिकर्ता का दायित्व, NI Act, Section 28 ( NI Act, Section 28. Liability of agent signing )
हस्ताक्षर करने वाले अभिकर्ता का दायित्व -- वह अभिकर्ता, जो किसी वचन-पत्र, विनिमय-पत्र या चेक पर अपना नाम उस पर यह उपदर्शित किए बिना कि वह अभिकर्ता की हैसियत से हस्ताक्षर कर रहा है या यह कि उसका आशय एतद्द्वारा वैयक्तिक उत्तरदायित्व उपगत करने को नहीं है, हस्ताक्षरित करता है वह उस लिखत पर वैयक्तिक रूप से दायी है किन्तु वह उन लोगों के प्रति ऐसे दायी नहीं है, जिन्होंने उसे इस विश्वास पर हस्ताक्षर करने के लिए उत्प्रेरित किया कि केवल मालिक ही दायी ठहराया जाएगा ।