27 जुलाई 2023 को लोकसभा के विधायी कार्यों की सूची जारी कर दी गई है। पेश किये जाने वाले और विचार तथा पारित किये जाने वाले विधेयकों की सूची इस प्रकार है:

1- पेश किया जाने वाला बिल-

अपतटीय क्षेत्र खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2023 -

श्री प्रह्लाद जोशी अपतटीय क्षेत्र खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 2002 में संशोधन के लिए एक विधेयक पेश करने की अनुमति के लिए प्रस्ताव रखेंगे।

2- विचार एवं पारित करने हेतु विधेयक-

जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2023-

श्री पीयूष गोयल यह प्रस्ताव रखेंगे कि संयुक्त समिति की रिपोर्ट के अनुसार जीवनयापन और व्यवसाय करने में आसानी के लिए विश्वास-आधारित शासन को और बढ़ाने के लिए अपराधों को अपराधमुक्त करने और तर्कसंगत बनाने के लिए कुछ अधिनियमों में संशोधन करने वाले विधेयक पर विचार किया जाए।

Picture Source :

 
Vikas Rathour