दंड न्यायालयों के वर्ग-उच्च न्यायालयों और इस संहिता से भिन्न किसी विधि के अधीन गठित न्यायालयों के अतिरिक्त, प्रत्येक राज्य में निम्नलिखित वर्गों के दंड न्यायालय होंगे, अर्थात् :-
(i) सेशन न्यायालय ;
(ii) प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट और किसी महानगर क्षेत्र में महानगर मजिस्ट्रेट ;
(iii) द्वितीय वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट ; और
(iv) कार्यपालक मजिस्ट्रेट ।

