Monday, 01, Jun, 2026
 
 
 
Expand O P Jindal Global University
 
Recent News

मूसेवाला हत्याकांड मामले में आरोपी लॉरेंस बिश्नोई के पिता उच्चतम न्यायालय पहुंचे, अदालती कार्यवाही को दिल्ली स्थानांतरण करने की मांग


Lawrence Bishnoi & Sidhu Moosewala.jpeg
27 Jun 2022
Categories: Hindi News

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में आरोपी लॉरेंस बिश्नोई के पिता उच्चतम न्यायालय पहुंचे हैं I उन्होंने पंजाब पुलिस की जांच और अदालती कार्यवाही को दिल्ली स्थानांतरण करने की मांग की है I उच्चतम न्यायालय 11 जुलाई को सुनवाई करेगा I लॉरेंस बिश्नोई के पिता ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दाखिल की है I उनकी ओर से वकील संग्राम सिंह ने अदालत में कहा कि पंजाब की मानसा अदालत में बिश्नोई को वकील नहीं मिल रहा है I वहां की बार एसोसिएशन ने बिश्नोई के वकील को अदालत में पेश होने से मना कर दिया है I हमारा बायकॉट किया किया गया है I 

इसके अलावा एक अन्य मामले में अदालत का पुराना आदेश है कि बिश्नोई को पंजाब न ले जाया जाए I इसके बावजूद बिश्नोई को पंजाब ले जाया गया है I लॉरेंस को दिल्ली की अदालत द्वारा दिया गया ट्रांजिट रिमांड सही नहीं था I  इसलिए उच्चतम न्यायालय में मामले की सुनवाई हो I बिश्नोई से पूछताछ दिल्ली में भी हो सकती है I बिश्नोई के पिता के वकील ने जल्द सुनवाई की मांग की I 

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच ने कहा कि जब हत्या पंजाब में हुई है, तो पंजाब पुलिस जांच करेगी I कानूनी मदद के लिए आप पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय जा सकते हैं I हालांकि, उच्चतम न्यायालय ने कहा 11 जुलाई को सुनवाई होगी I उच्चतम न्यायालय ने कहा कि अभी मामले में पुलिस शुरुआती जांच कर रही है I ऐसे मामलों में अभी अदालत का दखल देना सही नहीं होगा I इससे पुलिस की जांच पर असर पड़ेगा I

Source Link



Download the LatestLaws.com Mobile App
 
 
Latestlaws Newsletter
 

Publish Your Article

 

Campus Ambassador

 

Media Partner

 

Campus Buzz

 

LatestLaws Guest Court Correspondent

LatestLaws Guest Court Correspondent Apply Now!
 

LatestLaws.com presents: Lexidem Offline Internship Program, 2026

 

LatestLaws.com presents 'Lexidem Online Internship, 2026', Apply Now!

 
 

LatestLaws Partner Event : MAIMS

 
 
Latestlaws Newsletter