Friday, 22, May, 2026
 
 
 
Expand O P Jindal Global University
 

सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करें.. संभल नमाज विवाद मामले में हाईकोर्ट ने प्रशासन के आदेश को किया रद्द


Gavel--moot Court.JPG
16 Mar 2026
Categories: Hindi News

संभल की एक मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने के प्रशासनिक आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट नेदिशा निर्देशों के साथ निस्तारित कर दिया। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नमाज के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि अगर कोई व्यवधान डालता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। कोर्ट ने जिला प्रशासन संभल के नमाजियों की संख्या सीमित करने के आदेश को भी रद्द कर दिया।

बता दें कि यह याचिका संभल के मुनाजिर खान की ओर दायर की गई थी, जिसकी सुनवाई जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस सिद्धार्थ नंदन की डिवीजन बेंच में हुई। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पिछली सुनवाई में प्रशासन के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की थी। कोर्ट ने कहा था कि कानून व्यवस्था कायम रखना हर हाल में सरकार की जिम्मेदारी है। एसपी व कलेक्टर यदि सोचते हैं कि नमाज अदा करने वालों की संख्या बढ़ने से कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होगी और वे नमाजियों की संख्या सीमित करना चाहते हैं, या तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या संभल से अन्यत्र तबादला करा लेना चाहिए।

राज्य सरकार की ये थी दलील

कोर्ट ने कहा था कि राज्य का दायित्व है कि वह देखें कि हर समुदाय निर्धारित स्थल पर शांतिपूर्ण प्रार्थना कर सकें। यदि कोई निजी संपत्ति पर पूजा करना चाहता है तो इसके लिए अनुमति की जरूरत नहीं है। केवल लोक संपत्ति या सार्वजनिक भूमि पर पूजा करने की अनुमति लेनी होगी। याची का कहना है कि वह मस्जिद में लोगों के साथ नमाज पढ़ना चाहता है। लेकिन जिला प्रशासन ने सीमित संख्या 20 लोगों से अधिक के नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी थी। राज्य सरकार का कहना था कि गाटा संख्या 291 के स्वामित्व का विवाद है। यह भूमि राजस्व अभिलेखों में मोहन सिंह व भूराज सिंह के नाम दर्ज है, जिस पर मस्जिद बताई जा रही है।

Source Link



Download the LatestLaws.com Mobile App
 
 
Latestlaws Newsletter
 

Publish Your Article

 

Campus Ambassador

 

Media Partner

 

Campus Buzz

 

LatestLaws Guest Court Correspondent

LatestLaws Guest Court Correspondent Apply Now!
 

LatestLaws.com presents: Lexidem Offline Internship Program, 2026

 

LatestLaws.com presents 'Lexidem Online Internship, 2026', Apply Now!

 
 

LatestLaws Partner Event : IJJ

 

LatestLaws Partner Event : MAIMS

 
 
Latestlaws Newsletter