सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को देहरादून जिले में युद्ध स्मारक निर्माण के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करने से इनकार करते हुए याचिकाकर्ता से कहा कि वह बलिदानियों का सम्मान करें। पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील से पूछा कि क्या आपको युद्ध स्मारक के निर्माण से कोई समस्या है?
शीर्ष अदालत उत्तराखंड हाई कोर्ट के जनवरी के एक आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रहा था। हाई कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि जिस भूमि पर युद्ध स्मारक का निर्माण होना है, वह वन भूमि है। इसलिए उस पर निर्माण की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
कारण बताओ नोटिस जारी करने की चेतावनी
याचिकाकर्ता की दलीलों पर प्रधान न्यायाधीश ने कहा-देश के लिए प्राणों की आहुति देने वालों के प्रति कुछ सम्मान तो रखें। पीठ ने टिप्पणी की कि हाई कोर्ट को इस याचिका को जुर्माने के साथ खारिज करना चाहिए था।
सीजेआई ने कहा कि हम याचिकाकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी करेंगे। उन्हें आकर स्पष्टीकरण देना होगा और हम इस बात की जांच करेंगे कि वह किसके कहने पर यह याचिका दायर कर रहे हैं?
Publish Your Article
Campus Ambassador
Media Partner
Campus Buzz
LatestLaws.com presents: Lexidem Offline Internship Program, 2026
LatestLaws.com presents 'Lexidem Online Internship, 2026', Apply Now!