Friday, 22, May, 2026
 
 
 
Expand O P Jindal Global University
 

द केरल स्टोरी 2 पर लटकी तलवार, हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर लगाई रोक


Kerala High Court.png
26 Feb 2026
Categories: Hindi News

फिल्ममेकर कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म द केरल स्टोरी 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म 27 फरवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। हालांकि रिलीज से पहले ही मूवी को लेकर विवाद छिड़ गया है। हाल ही में द केरल स्टोरी 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। जहां कई लोगों ने ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स दिया तो वहीं कई लोगों ने इसे नफरत फैलाने वाला बताया। इस बीच फिल्म द केरल स्टोरी 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

द केरल स्टोरी 2 पर लटकी तलवार

केरल हाई कोर्ट ने गुरुवार को फिल्म 'द केरला स्टोरी 2' की रिलीज पर रोक लगा दी है। फिल्म की सेंसर सर्टिफिकेट को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस ने आदेश दिया कि फिल्म अब 27 फरवरी को रिलीज नहीं हो सकेगी। कोर्ट ने सेंसर बोर्ड पर भी सवाल उठाए और कहा कि बोर्ड ने नियमों का पालन नहीं किया। फिल्ममेकर्स अब केरल हाई कोर्ट की बड़ी बेंच में अपील करने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अपील आज ही दाखिल हो सकती है। प्रोड्यूसर्स जल्द से जल्द आदेश की कॉपी मांग रहे हैं ताकि वे तुरंत चुनौती दे सकें।

द केरल स्टोरी 2 की कहानी

बताते चलें कि फिल्म द केरल स्टोरी 2 के डायरेक्टर कमाख्या नारायण सिंह और प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह हैं। फिल्म का दावा है कि युवा हिंदू लड़कियों को इंटरफेथ मैरिज के बहाने फंसाया जाता है, उनके अधिकार छीने जाते हैं और जबरन धर्म परिवर्तन करवाया जाता है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही विवाद शुरू हो गया था।याचिका दाखिल करने वाले वैज्ञानिक श्रीदेव नंबूदरी ने कहा कि ट्रेलर केरल को बहुत नकारात्मक तरीके से दिखाता है, जिसके बड़े सामाजिक परिणाम हो सकते हैं। बता दें कि कोर्ट ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) और फिल्म के प्रोड्यूसर को नोटिस जारी किया है।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Source Link



Download the LatestLaws.com Mobile App
 
 
Latestlaws Newsletter
 

Publish Your Article

 

Campus Ambassador

 

Media Partner

 

Campus Buzz

 

LatestLaws Guest Court Correspondent

LatestLaws Guest Court Correspondent Apply Now!
 

LatestLaws.com presents: Lexidem Offline Internship Program, 2026

 

LatestLaws.com presents 'Lexidem Online Internship, 2026', Apply Now!

 
 

LatestLaws Partner Event : IJJ

 

LatestLaws Partner Event : MAIMS

 
 
Latestlaws Newsletter