इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से जमानत मिल गई है। इस फैसले के बाद मृतक राजा रघुवंशी के परिवार ने शिलांग पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिवार का आरोप है कि सोनम रघुवंशी को पुलिस का संरक्षण मिल रहा है। राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि उन्हें जमानत याचिका की जानकारी तक नहीं दी गई। पहले तीन बार जमानत याचिकाओं पर उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई थी, जो खारिज हो चुकी थीं।
विपिन रघुवंशी ने अपने ही वकील की भूमिका पर भी शंका जताई है। उनका कहना है कि वकील ने यह तक नहीं बताया कि जमानत याचिका कोर्ट में लग चुकी है, जिससे पूरे मामले में संदेह और गहरा गया है।
परिवार के मुताबिक, शिलांग पुलिस ने कोर्ट में करीब 990 पेज की केस डायरी पेश की थी। इसके बावजूद जमानत मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। अब परिवार ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर ली है और जमानत रद्द कराने की बात कही है।
एक और बड़ा आरोप यह भी है कि गिरफ्तारी के समय पुलिस ने सोनम रघुवंशी को यह तक नहीं बताया कि उसे किस आधार पर गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी बिंदु को कोर्ट में बचाव पक्ष के वकील ने आधार बनाया।
मां का छलका दर्द
बेटे राजा रघुवंशी को खो चुकी मां ने भावुक होते हुए कहा – ‘कानून अंधा होता है, यह सुना था… आज देख भी लिया।’ मां ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से गुहार लगाते हुए कहा कि इस पूरे मामले की जांच CBI से कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उनका मानना है कि निष्पक्ष जांच में ही असली तथ्य उजागर होंगे।
साथ ही मां ने कहा, ‘जिस ग्यारस (एकादशी) के दिन उसकी हत्या हुई और अब उसी तिथि पर आरोपी को जमानत मिलना संयोग नहीं है।’ उन्होंने इसे ईश्वर की इच्छा बताते हुए कहा कि अब उन्हें भगवान से ही न्याय की उम्मीद है।
पिता क्या बोले?
सोनम रघुवंशी की जमानत होने के बाद राजा रघुवंशी के पिता ने पुलिस सुरक्षा की मांग। उनका कहना है कि पूरे परिवार को जान से मारने का खतरा। राजा रघुवंशी के पिता ने कहा, गोविंद रघुवंशी पूरे मामले का मास्टरमाइंड है। गोविंद रघुवंशी ने पैसा देकर सबको खरीद लिया।
साथ ही उन्होंने कहा कि सोनम रघुवंशी अगर माफी मांगने भी इंदौर आती है तो उसे माफ नहीं करेंगे।
बता दें, शिलांग पुलिस ने सोनम रघुवंशी को उसके पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था ।
Publish Your Article
Campus Ambassador
Media Partner
Campus Buzz
LatestLaws.com presents: Lexidem Offline Internship Program, 2026
LatestLaws.com presents 'Lexidem Online Internship, 2026', Apply Now!