Friday, 22, May, 2026
 
 
 
Expand O P Jindal Global University
 

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश, जस्टिस कुरैशी बनेंगे त्रिपुरा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस


Supreme-court 621*358
21 Sep 2019
Categories: Hindi News

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात उच्च न्यायालय के वरिष्ठ जज न्यायमूर्ति अकील कुरैशी को अब मध्य प्रदेश की बजाय त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। इससे पहले कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति कुरैशी को पदोन्नति देकर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाने का फैसला लिया था।शीर्ष अदालत के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की पीठ ने कहा था कि कॉलेजियम का फैसला जल्द ही सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। मगर कानून मंत्रालय ने कानूनी और तकनीकी आपत्तियों के साथ उनकी फाइल को पुनर्विचार के लिए वापस कॉलेजियम के पास भेज दी थी।

इससे पहले, शीर्ष अदालत ने 28 अगस्त को कहा था कि उसे कानून एवं न्याय मंत्रालय से जस्टिस कुरैशी की पदोन्नति के लिए कॉलेजियम की सिफारिश को लेकर एक पत्र मिला है। पदोन्नति में हो रही देरी को लेकर गुजरात हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

याचिका में दावा किया गया है कि कॉलेजियम की 10 मई की सिफारिश के बावजूद केंद्र सरकार ने अभी तक जस्टिस कुरैशी के नाम की अधिसूचना जारी नहीं की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष यतिन ओझा ने कथित रूप से कहा था कि जस्टिस कुरैशी को निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने 2010 में मौजूदा गृहमंत्री अमित शाह को पुलिस हिरासत में देने का आदेश पारित किया था। केंद्र सरकार ने 16 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि वह कॉलेजियम की सिफारिश पर एक सप्ताह के भीतर विचार करेगी।

Source Link



Download the LatestLaws.com Mobile App
 
 
Latestlaws Newsletter
 

Publish Your Article

 

Campus Ambassador

 

Media Partner

 

Campus Buzz

 

LatestLaws Guest Court Correspondent

LatestLaws Guest Court Correspondent Apply Now!
 

LatestLaws.com presents: Lexidem Offline Internship Program, 2026

 

LatestLaws.com presents 'Lexidem Online Internship, 2026', Apply Now!

 
 

LatestLaws Partner Event : IJJ

 

LatestLaws Partner Event : MAIMS

 
 
Latestlaws Newsletter