शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवादों में घिरे हैं। बटुकों ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए प्रयागराज में केस दर्ज कराया है। मेडिकल परीक्षण में भी यौन उत्पीड़न की पुष्टि हो गई है। अविमुक्तेश्वरानंद पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद ने गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया है।
अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद की ओर से दायर जमानत याचिका पर शुक्रवार 27 फरवरी, यानी आज सुनवाई होनी है। यह याचिका कोर्ट नंबर 72 में लिस्टेड है और इसका सीरियल नंबर 142 है। दोपहर में लंच के बाद अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई हो सकती है।
वादी पक्ष की ओर से यह केस कोर्ट में सुनवाई के लिए मेंशन किया जा सकता है। हालांकि, इस केस का सीरियल नंबर 142 है। ऐसे में इस केस का नंबर आ पाना भी मुश्किल ही माना जा रहा है। इस याचिका पर सुनवाई जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की बेंच में होनी है। इस संवेदनशील केस में कोर्ट के फैसले पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
गौरतलब है कि अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने ऊपर लगे आरोप पूरी तरह से निराधार और सत्ता की साजिश बताया है। अविमुक्तेश्वरानंद ने शिकायतकर्ता आशुतोष महाराज की पुलिस के साथ मौजूदगी पर सवाल उठाए और दावा किया कि जिन बच्चों को पीड़ित बताया जा रहा है, वे लंबे समय से उनके ही पास रह रहे हैं। इस बात के सबूत हम अदालत में पेश करेंगे।
Publish Your Article
Campus Ambassador
Media Partner
Campus Buzz
LatestLaws.com presents: Lexidem Offline Internship Program, 2026
LatestLaws.com presents 'Lexidem Online Internship, 2026', Apply Now!