Sunday, 03, May, 2026
 
 
 
Expand O P Jindal Global University
 

उन्नाव रेप: CBI ने दर्ज किया पीड़िता का बयान, 6 सितंबर को सौंपेगी रिपोर्ट


CBI (Central Bureau of Investigation)
02 Sep 2019
Categories: Hindi News

उन्नाव रेप केस में पीड़िता का आज केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बयान दर्ज किया. पीड़िता का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है. अब जांच एजेंसी पीड़िता के वकील का बयान दर्ज करेगी, जो अभी भी आईसीयू में है. इस मामले में सीबीआई की जांच पूरी हो गई है. सीबीआई 6 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी.

उन्नाव रेप केस में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सड़क हादसे की जांच पूरी करने के लिए दो हफ्तों का समय और दिया था. सीबीआई ने चार हफ्ते का और समय मांगा था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दिया. अब दो हफ्तों में सीबीआई को जांच पूरी करनी है.

उन्नीस अगस्त को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एक्सिडेंट में घायल पीड़िता के वकील को भी पांच लाख का मुआवजा देने को निर्देश दिया था. अब अगली सुनवाई 6 सितंबर को होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता के परिजन के एक पत्र पर संज्ञान लिया था, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के गुर्गों से परिवार को धमकियां मिलने की बात कही गई थी.

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पीड़िता का इलाज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में चल रहा है. उसे लखनऊ से दिल्ली में शिफ्ट किया गया था. पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे एडवांस सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है.

उसके वकील महेंद्र सिंह की हालत भी बेहद गंभीर बनी हुई है. वे बेहोश हैं और उन्हें भी एडवांस सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है. रायबरेली में 28 जुलाई को दुष्कर्म पीड़िता अपनी चाची, मौसी और अपने वकील के साथ कार में यात्रा कर रही थी. उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उस कार में जोरदार टक्कर मार दी.

ट्रक का नंबर ग्रीस से मिटाया गया था, इसलिए यह हादसा संदेहास्पद बना हुआ है. पीड़िता की मौसी मामले की गवाह थी. आशंका व्यक्त की जा रही है कि गवाह और वकील सहित पीड़िता को खत्म करने की साजिश के तहत कार में टक्कर मारी गई होगी.

Source Link



Download the LatestLaws.com Mobile App
 
 
Latestlaws Newsletter
 

Publish Your Article

 

Campus Ambassador

 

Media Partner

 

Campus Buzz

 

LatestLaws Guest Court Correspondent

LatestLaws Guest Court Correspondent Apply Now!
 

LatestLaws.com presents: Lexidem Offline Internship Program, 2026

 

LatestLaws.com presents 'Lexidem Online Internship, 2026', Apply Now!

 
 

LatestLaws Partner Event : Smt. Nirmala Devi Bam Memorial International Moot Court Competition

 
 
Latestlaws Newsletter