रामपुर (Rampur) से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद आजम खान (Azam khan) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. आजम खान पर दर्ज मुकदमों में से एडीजी छह ने तीन मुकदमे में जमानती वारंट जारी (Bailable Warrant) करने का आदेश दिया है. चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन और अपशब्दों का इस्तेमाल करने के आरोपों में दर्ज मुकदमों में ये वारंट जारी हुआ है.
इन मुकदमों में कोर्ट की तरफ से पहले सम्मन जारी हुआ था, जिस पर आजम खान पेश नहीं हुए थे. इसके बाद कोर्ट की ओर से अब ये आदेश जारी हुआ है. इस मामले की अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को रामपुर कोर्ट में होगी.
पूर्व सांसद जया प्रदा पर चुनाव के दौरान अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट से जमानती वारेंट जारी होने पर पूर्व सांसद जयाप्रदा ने न्यायालय का धन्यवाद दिया है. इस पूरे मामले पर बीजेपी नेता जयाप्रदा का कहना है कि आजम खान को महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए. वो जिस तरह महिलाओं का अपमान करते हैं उसे कोई बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि उनके लिए वारंट निकलना और उनको सबख सीखना बहुत जरूरी है.
Source Link
Publish Your Article
Campus Ambassador
Media Partner
Campus Buzz
LatestLaws.com presents: Lexidem Offline Internship Program, 2026
LatestLaws.com presents 'Lexidem Online Internship, 2026', Apply Now!