बॉलीवुड फिल्ममेकर आदित्य धर को ‘धुरंधर’ विवाद में बड़ी राहत मिली है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनके पक्ष में अंतरिम आदेश देते हुए फिल्ममेकर संतोष कुमार को निर्देश दिया है कि वे आदित्य धर पर स्क्रिप्ट चोरी के आरोप दोबारा न लगाएं। ये फैसला तब आया जब आदित्य धर ने कोर्ट में कहा कि बार-बार लगाए जा रहे आरोप उनकी इमेज और करियर को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कोर्ट ने उनकी बात को गंभीरता से लिया और फिलहाल संतोष कुमार को ऐसी कोई भी बात कहने से रोक दिया।
पूरा मामला फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर शुरू हुआ था, जो 2025 की सुपरहिट ‘धुरंधर’ का सीक्वल है। संतोष कुमार का दावा था कि इस फिल्म की कहानी उनकी रजिस्टर्ड स्क्रिप्ट ‘डी साहेब’ से कॉपी की गई है। इस पर सुनवाई करते हुए जस्टिस आरिफ डॉक्टर ने कहा कि आदित्य धर ने पहली नजर में मजबूत मामला पेश किया है। इसके बाद कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि अगली सुनवाई तक संतोष कुमार न तो इन आरोपों को दोहराएंगे और न ही इन्हें किसी भी तरह से फैलाएंगे। इस पूरे मामले में लंबे समय से हर किसी नजर थी।
कोर्ट का आदेश, आरोप दोहराने पर लगाई रोक
कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए ये भी कहा, ‘अगली सुनवाई तक डिफेनडेंट यानी संतोष कुमार, इस केस में लगाए गए आरोपों या इसी तरह के किसी भी बयान को दोहराने या फैलाने से रोके जाते हैं’। इस फैसले के बाद फिलहाल संतोष कुमार की ओर से कोई नया बयान सामने नहीं आ सकेगा। ये आदेश आदित्य धर के लिए एक बड़ी राहत की बात है, क्योंकि इससे उनके ऊपर लगे आरोपों को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है और मामले को शांत करने में मदद मिलेगी। इस पूरे विवाद ने हर किसी को हैरान कर दिया था।
आखिर कैसे शुरू हुआ ये पूरा विवाद?
आदित्य धर की लीगल टीम के मुताबिक, विवाद तब शुरू हुआ जब फिल्म रिलीज होने के बाद संतोष कुमार ने पब्लिकली आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी उनकी स्क्रिप्ट से ली गई है। इन दावों के बाद आदित्य धर ने पहले उन्हें लीगल नोटिस भेजा और कहा कि वे ऐसे आरोप लगाना बंद करें। लेकिन जब संतोष कुमार की ओर से कोई जवाब नहीं आया, तो आदित्य धर ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया। कोर्ट में आदित्य धर की तरफ से उनके वकील बिरेन्द्र सराफ ने दलील दी और मामला सुर्खियों में आ गया।
कोर्ट में दलीलें और अगली सुनवाई
उनकी ओर से कहा गया कि बार-बार लगाए जा रहे आरोप उनके क्लाइंट की प्रोफेशनल इमेज को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस सबूत के ऐसे आरोप लगाना गलत है। कोर्ट ने इस दलील को ध्यान में रखा और अंतरिम राहत देते हुए संतोष कुमार को फिलहाल चुप रहने का आदेश दिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी, जहां आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। संतोष कुमार के बारे में बात करें तो वे कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के तीर्थहल्ली के रहने वाले हैं। वे डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर हैं।
संतोष कुमार की प्रोफाइल और ‘धुरंधर 2’ की कमाई
उन्होंने 2023 में कन्नड़ फिल्म ‘कैंपस क्रांति’ से डायरेक्शन की शुरुआत की थी। फिलहाल वे ‘युवन रॉबिनहुड’ नाम की एक पैन इंडिया फिल्म पर काम कर रहे हैं, जो 2026 में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में वे डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर तीनों भूमिकाएं निभा रहे हैं। वहीं, अगर बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ जबरदस्त कमाई कर रही है। बता दें, इस फिल्म ने दुनियाभर में 1641 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं। भारत में ही फिल्म 1030 करोड़ रुपये नेट पार कर चुकी है। अब ये फिल्म ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ कर भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।
Publish Your Article
Campus Ambassador
Media Partner
Campus Buzz
LatestLaws.com presents: Lexidem Offline Internship Program, 2026
LatestLaws.com presents 'Lexidem Online Internship, 2026', Apply Now!