कानून और न्याय मंत्रालय ने न्यायमूर्ति एम. दुरईस्वामी की मद्रास उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति को अधिसूचित किया है।
कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि,
"भारत के संविधान के अनुच्छेद 223 द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने मद्रास उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश श्री न्यायमूर्ति एम. दुरईस्वामी को उस उच्च न्यायालय के, श्री न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी, मुख्य न्यायाधीश, मद्रास उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्ति के परिणामस्वरूप मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय के कर्तव्यों का पालन करने के लिए नियुक्त करने की कृपा की है।“
Publish Your Article
Campus Ambassador
Media Partner
Campus Buzz
LatestLaws.com presents: Lexidem Offline Internship Program, 2026
LatestLaws.com presents 'Lexidem Online Internship, 2026', Apply Now!