Allahabad High Court Recruitment 2020: अगर आपने लॉ यानी एलएलबी/बीएएलएलबी (LLB/BALLB) कर रखी और सरकारी नौकरी (Government Jobs) की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका है. क्योंकि इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court), उत्तर प्रदेश ने लॉ क्लर्क (ट्रेनी) (Law Clerk Trainee) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. आवेदन प्रक्रिया एक जुलाई से शुरु हो चुकी है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इलाहाबाद हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 अगस्त 2020 है.

संस्था का नाम- इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court)

पद नाम- लॉ क्लर्क (ट्रेनी) (Law Clerk Trainee)

शैक्षिक योग्यता- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से लॉ में स्नातक डिग्री हासिल की हो. साथ ही डाटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग और कंप्यूटर संचालन का ज्ञान होना जरूरी है.

आयु सीमा- उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 साल और अधिकतम 26 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.

पदों की संख्या- पदों की कुल संख्या 102 है.

महत्वपूर्ण तिथि-

आवेदन शुरु होने की तिथि- 01 जुलाई, 2020

आवेदन करने की आखिरी तिथि- 08 अगस्त, 2020

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा.

कैसे करें आवेदन- इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इलाहाबाद हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं.

Source Link

Picture Source :