भारत सरकार ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में श्री न्यायमूर्ति कुरुबरहल्ली वेंकटारमारैड्डी अरविंद, अतिरिक्त न्यायाधीश, को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है।

कानून मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि —
“भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 की उपधारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए, राष्ट्रपति को यह प्रसन्नता है कि श्री न्यायमूर्ति कुरुबरहल्ली वेंकटारमारैड्डी अरविंद, कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश, को उस उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया जाए। यह नियुक्ति उस तिथि से प्रभावी होगी, जिस दिन वे अपने पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे।”

Picture Source :

 
Vishal Gupta