कैसरबाग स्थित जनपद न्यायालय के आसपास वकीलों के चैंबर बनाकर किए गए अवैध कब्जों के मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में सोमवार को सुनवाई होगी। इस मामले में कोर्ट के पहले के आदेश के तहत जिला प्रशासन को और से कार्रवाई रिपोर्ट पेश की जाएगी। न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राजीव भारती की खंडपीठ के समक्ष यह मामला 25 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। पहले छह मई को कोर्ट ने अनुराधा सिंह व दो अन्य लोगों की याचिका पर इन अवैध कब्जों को सख्ती से हटाने का आदेश दिया था।

पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा था कि जनपद न्यायालय, पुराना हाईकोर्ट परिसर, कलेक्ट्रेट, राजस्व परिषद, पुराना सदर तहसील परिसर, उपनिबंधक कार्यालय, मंडलायुक्त कार्यालय, रेजिडेंसी पासब स्टेशन, बलरामपुर हॉस्पिटल, कैसरबाग बस अड्डा व टेढ़ी कोठी के आसपास रहने वाले लोग वकीलों के इन अवैध कब्जों से बुरी तरह से त्रस्त हैं। न्यायालय ने अपने संज्ञान में लाए गए एक घटना का भी जिक्र किया था, जिसमें उक्त इलाके से अतिक्रमण के कारण एक एंबुलेंस पास नहीं हो सकी थी और उसमें मौजूद मरीज की मृत्यु हो गई थी।

Source Link

Picture Source :