पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव अब एक बार फिर Y + सुरक्षा श्रेणी में रहेंगे। पटना हाईकोर्ट ने अपने एक अहम आदेश में सांसद की सुरक्षा वाई प्लस करने के लिए कहा है। बता दें कि पिछले वर्ष बिहार सरकार ने सितंबर के महीने में पप्पू यादव की सुरक्षा Y + से हटाकर Y की थी। जिसके बाद पप्पू यादव की तरफ से एक याचिका पटना उच्च न्यायालय में दायर की गई थी। अब पटना हाईकोर्ट ने सरकार को झटका दिया है।

अदालत में पप्पू यादव का पक्ष रखने वाले पटना के चर्चित वकील श्रीनंदन भारती ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वर्ष 2024 से उनकी सुरक्षा को घटा दिया गया था। उनकी जेड श्रेणी की सुरक्षा को हटा दिया गया है। यह मामला जब सुप्रीम कोर्ट में था तब शीर्ष अदालत ने हमें पटना हाईकोर्ट का रूख करने के लिए कहा था। जिसके बाद पटना हाईकोर्ट में इसकी सुनवाई हुई है। पप्पू यादव की लाइफ को खतरा था। पप्पू यादव बहुत सारे क्रिमिनलों और गैंग की नजर में हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने की भी चर्चा हुई थी। ऐसी परिस्थिति में बिना किसी उचित कारण बताए इनकी सुरक्षा को घटा दिया गया था।

अदालत में पप्पू यादव की तरफ से पक्ष रखते हुए कहा गया कि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। कम से कम जो सुरक्षा उन्हें पहले से यानी Y+ की जो सुरक्षा पहले से मिली हुई थी उसे तो बहाल रखी जाए। बहस के बाद माननीय न्यायालय ने यह पाया कि पप्पू यादव की सुरक्षा हटाना में अनियमितताएं बरती गई थीं। कोर्ट ने निर्देश दिया कि पप्पू यादव की सुरक्षा तत्काल बढ़ाई जाए और इन्हें Y + सुरक्षा दी जाए। अगर इपर खतरा ज्याद हो तो उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा भी दी जा सकती है।

एक अन्य वकील तनिष्क अरोड़ा ने कहा कि उच्च न्यायालय के इस फैसले से अदालत पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। अदालत स्पष्ट किया है कि पप्पू यादव की जो सुरक्षा घटाई गई थी उसके लिए कोई मजबूत वजह मौजूद थे। अदालत ने इसमें ब्यूरोक्रेसी द्वारा दिए गए फैसले का अवलोकन किया है। जिसके बाद अदालत ने पाया है कि उन्होंने ऐसी कोई भी मजबूत वजह नहीं बताई है जिसकी बिना पर पप्पू यादव की सुरक्षा को कम किया जाए। अदालत ने इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार के फैसले को रद्द किया और पप्पू यादव को पहले से जो वाई प्लस सुरक्षा मिली थी उसे जारी रखने का आदेश दिया।

Source Link

Picture Source :