बॉलीवुड के दमदार एक्टर कार्तिक आर्यन ने बीते दिनों ही पर्सनैलिटी राइट्स के उल्लंघन मामले बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कार्तिक के फोटो, आवाज से लेकर वीडियो तक सोशल मीडिया पर बिना इजाजत इस्तेमाल किया जाता है और इसी को रोकने के लिए अभिनेता ने सख्त कदम उठाया था और अब इस मामले में कोर्ट का फैसला आ गया है। बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) की तरफ से इस मामले का फैसला कार्तिक आर्यन के पक्ष में सुनाया है और कार्तिक आर्यन (Kartik Aarya) से जुड़े उन तमाम कंटेंट को हटाने का आदेश दिया है जो उनकी अनुमति के बिना इस्तेमाल हो रहे हैं।

कार्तिक आर्यन ने की थी ये मांग

दरअसल, कार्तिक आर्यन की तरफ से आरोप लगाया गया था कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उनके नाम और चेहरे का इस्तेमाल बिना अनुमति के किया जा रहा था। इससे उनकी छवि पर खराब असर पड़ रहा है। एक्टर का ये भी दावा है कि AI और डीपफेक की मदद से उनका वीडियो तक इस्तेमाल हो रहा है। उनकी कोर्ट से मांग थी कि उनकी फोटो, वीडियो, आवाज या नाम का बिना अनुमति इस्तेमाल रोका जाए। इसके अलावा, AI और डीपफेक कंटेंट पर भी रोक लगाई जाए और सभी आपत्तिजनक और गैरकानूनी कंटेंट तुरंत हटाया जाए। इसके अलावा, ऐसे कंटेंट बनाने वालों की पहचान सामने लाई जाए, जो उनकी अनुमति के बिना उनकी फोटो और वीडियो इस्तेमाल कर रहे हैं।

कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

इस मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस शर्मिला देशमुख ने कहा कि वह कार्तिक आर्यन के पक्ष में आदेश पारित करेंगीऔर ऐसे सभी कंटेंट को हटानेका निर्देश देंगी, जिससे कार्तिक आर्यन की छवि पर असर पड़ रहा है। कोर्ट ने साफ किया कि जहां भी उनके पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन होगा, वहां कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब कई भारतीय और विदेशी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया कंपनियां निशाने पर आ गई हैं, जिन्होंने बिना इजाजत कार्तिक आर्यन की फोटो या वीडियो का इस्तेमाल किया है।

कार्तिक आर्यन से पहले इन स्टार्स ने उठाया कदम

कार्तिक आर्यन से पहले भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सुनील गावस्कर, एक्टर जूनियर NTR, नागार्जुन, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन, फिल्ममेकर करण जौहर, आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर समेत कई हस्तियों ने पर्सनैलिटी राइट्स के उल्लंघन मामले में सख्त कदम उठाया है।

Source link

Picture Source :