उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में चर्चित बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता हत्याकांड की आरोपी पूर्व महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडे को इलाहाबाद हाईकोर्ट से ज़मानत मिल गई है. कोर्ट ने अन्नापूर्णा भारती की ज़मानत याचिका को मंजूर करते हुए कहा कि आवेदक ट्रायल और जाँच में सहयोग करेगी।
सोमवार को इस मामले में पूर्व महामंडलेश्वर अन्नापूर्णा भारती की ज़मानत याचिका पर जस्टिस अरुण कुमार सिंह देशवाल की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई. दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने ज़मानत अर्जी को मंजूर कर लिया. अदालत ने साफ कहा कि आवेदक ट्रायल और जांच में सहयोग करेगी।
जानें- क्या है पूरा मामला?
बता दें कि बीते साल 26 सितंबर 2025 को अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे पर बाइक शोरूम के मालिक अभिषेक गुप्ता की घर लौटते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दो बाइक सवार हमलावरों ने अभिषेक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पिता ने पूर्व महामंडलेश्वर पर लगाए थे आरोप
अभिषेक के पिता नीरज गुप्ता ने इस हत्याकांड के लिए अन्नपूर्णा भारती और उनके पति अशोक पांडे पर साजिश रचने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि अभिषेक पहले इन दोनों के साथ रहता था लेकिन, किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया था. इसके बाद से ही पूर्व महामंडलेश्वर और उसके पति के द्वारा उसे धमकाया जा रहा था. पिता ने दोनों के बीच पैसों के लेन-देन का विवाद भई बताया था।
बता दें मोटरसाइकिल शोरूम का मालिक अभिषेक गुप्ता मूल रूप से हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में गाँव कचौरा का रहने वाला था. 25 अगस्त को ही उसने खैर में टीवीएस बाइक का शोरूम खोली था और एक महीने बाद ही उसकी हत्या कर दी गईं. इस हत्याकांड के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया था।
Picture Source :

